Yamaha R3 Patent Image Leaked: Yamaha R3 का पेटेंट इमेज अब लीक हो चुका है, और यह बाइक भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इस नई बाइक के लुक में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह और भी आकर्षक और तकनीकी रूप से उन्नत नजर आती है। सबसे पहले अगर हम इसके फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें Dual LED lights की जगह अब एक बड़ा प्रोजेक्टर लाइट दिया गया है, जो पहले से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश है। इसके अलावा, बाइक के दोनों साइड्स पर DRLs भी देखने को मिलेंगे, जो इसे और भी Premium Look देते हैं।
बाइक के साइड और रियर लुक में भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं, जिनसे इसका डिजाइन और बेहतर हुआ है। बाइक का फेयरिंग पहले से अधिक स्लीक और Aerodynamics है, जो इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। इसके अलावा, इसमें नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें आपको Dual Channel ABS, LED Setup, Bluetooth Connectivity, Slipper Clutch और USB charger जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इस बाइक में वही 321cc का Parallel Twin Engine दिया गया है, जो 41.4 BHP की पावर और 29.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा, जो बाइक को एक स्मूथ और पावरफुल राइड देगा। इसके अलावा, बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक और Advanced Suspension System भी मिलेगा। बाइक का वजन लगभग 169 किलोग्राम रहेगा, जो इसे हल्का और स्टाइलिश बनाता है।
Yamaha R3 की कीमत Indian Market में लगभग 4.65 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है। इसकी लॉन्चिंग 2025 के अंत तक हो सकती है। इसके मुकाबले में हालाँकि फीचर्स थोड़े कम हो सकते हैं, लेकिन इसका लुक और पर्फॉर्मेंस इसे एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। यामाहा के फैंस के लिए यह बाइक एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। अगर आप भी इसके फैन हैं, तो इसकी लॉन्चिंग का इंतजार करें, और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।