Elon Musk के Grok 3 AI ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप!

इंटरनेट पर एक नई ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक ने धूम मचा दी है। यह तकनीक है “ग्रोक 3 ए.आई.”, जिसे एलन मस्क ने हाल ही में दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में पेश किया। उन्होंने बताया कि ग्रोक 3 का नया वर्शन फरवरी 2025 के अंत तक लॉन्च होगा। यह ए.आई. बाकी सभी ए.आई. से कहीं ज्यादा ताकतवर और स्मार्ट होगा।

ग्रोक 3 ए.आई. का एक खास पहलू यह है कि यह सामान्य और सिंथेटिक डाटा दोनों से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे इसकी सोचने और समस्याओं को हल करने की क्षमता अन्य ए.आई. से कहीं बेहतर होगी। एलन मस्क ने इसे ‘डरावना स्मार्ट’ बताया और कहा कि यह ए.आई. ऐसे समाधान दे पाएगा, जिनके बारे में हम पहले सोचना भी नहीं सोच सकते थे।

एलन मस्क ने यह भी कहा कि ग्रोक 3 ए.आई. के लॉन्च के बाद, यह सबसे शक्तिशाली ए.आई. होगा और किसी अन्य ए.आई. को इसकी बराबरी करने में समय लगेगा। इसका मुख्य कारण मस्क का विशाल डेटा सेंटर है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर माना जाता है। ग्रोक 3 के आने के बाद, मस्क का दावा है कि कोई भी ए.आई. इससे ज्यादा ताकतवर नहीं होगा।

मस्क ने यह भी बताया कि ग्रोक 3 ए.आई. का उद्देश्य सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि एक नई दुनिया की शुरुआत करना है। जब ग्रोक 3 ए.आई. रोबोट्स में इस्तेमाल होगा, तो इससे लाखों नई सेवाओं और उत्पादों का निर्माण होगा, जिससे समाज में हर किसी की जिंदगी सस्ती और बेहतर हो जाएगी। मस्क का कहना है कि उस समय पैसा भी उतना मायने नहीं रखेगा।

इसके अलावा, मस्क ने अपने “ऑप्टिमस” रोबोट का उदाहरण दिया, जो ग्रोक 3 ए.आई. से लैस होगा। उनका मानना है कि यह रोबोट भविष्य में अनगिनत उत्पादों और सेवाओं का निर्माण करेगा, जिससे पूरी दुनिया में एक नई क्रांति आएगी। यह तकनीक समाज और अर्थव्यवस्था में कई बदलाव लाएगी।

एलन मस्क के अनुसार, ग्रोक 3 ए.आई. के लॉन्च से न केवल तकनीकी क्षेत्र में उन्नति होगी, बल्कि यह हर उद्योग को नया दिशा देगा। मस्क का कहना है कि AI और रोबोट्स के इस्तेमाल से नए व्यवसाय और सेवाएं जन्म लेंगी, जिनसे हम सबको फायदा होगा।

ग्रोक 3 ए.आई. का विकास हमारे भविष्य के लिए एक नई दिशा की तरह होगा। इसके आने से न सिर्फ रोबोटिक्स और ए.आई. में क्रांति आएगी, बल्कि यह पूरे समाज को प्रभावित करेगा।

Leave a Comment