शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर शराब घोटाला?
सरकार ने जनता को शिक्षा और चिकित्सा सुधारने का सपना दिखाया था, लेकिन असल में शराब कारोबार में धांधली सामने आई। CAG रिपोर्ट के मुताबिक, शराब सप्लाई में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। पहले शराब घोटाला हुआ और अब सप्लाई में भी गड़बड़ी पाई गई है। Sirsa ने कहा कि यह रिपोर्ट इसलिए दबाई गई क्योंकि इसमें कई और घोटालों के खुलासे हो सकते थे। सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।
पंजाब को छोटा दिखाने की कोशिश?
Sirsa ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पंजाब को छोटा दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आकर पंजाबियों को समझाने की जरूरत नहीं है। पंजाब ने दुनिया को MP, केंद्रीय मंत्री और डिफेंस मिनिस्टर दिए हैं। लेकिन सरकार ने पंजाब के लोगों की बेइज्जती करने का काम किया है। अब जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही Manish Sisodia का हाल और भी खराब हो सकता है।
बिना मंत्रालय सरकार चलाने का दावा!
Sirsa ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने दावा किया था कि उन्हें सरकार चलानी आती है, लेकिन उनके मंत्रियों के पास मंत्रालय ही नहीं था। यह देश का पहला ऐसा मामला है, जहां बिना मंत्रालय के मंत्री पद संभाले गए और जनता को धोखा दिया गया। CAG रिपोर्ट ने इस सच्चाई को उजागर कर दिया है कि सरकार सिर्फ सत्ता और पैसे की भूखी है। अब जनता को जवाब मांगना चाहिए कि आखिर कितने पैसे लूटे गए और क्यों यह रिपोर्ट छिपाई गई।